फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घरों में चोरी पकड़ने के लिए लगाए गए मीटर हो गए ''चोरी''

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिजली चोरी रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों के पास लगाए गए मीटर ही चोरी कर लिए गए। पिछले 15 दिन में 50 स्मार्ट मीटर चोरी हो चुके हैं। चोरी की घटनाएं भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही हैं, लेकिन अभी तक चोरों की धरपकड़ नहीं हो सकी है। मीटर लगाने वाली कंपनी ने पुलिस अधिकारियों से पूरे ब्योरे के साथ शिकायत की।
विज्ञापन

जिले में नलकूप और सिंगल फेस ट्रांसफार्मरों को छोड़कर अन्य 4021 ट्रांसफार्मरों पर पिछले दो महीने से पश्चिमांचल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इन मीटरों के जरिये ट्रांसफार्मरों से होने वाली बिजली खपत का हिसाब रखा जाता है। उस मीटर के हिसाब से खर्च बिजली और घरों में लगे मीटर के हिसाब से खर्च बिजली के बीच कोई अंतर आता है तो उससे पता चल जाता है कि वहां बिजली चोरी हुई है। उसके आधार पर वहां जांच की जाती है, लेकिन बिजली चोरी रोकने के लिए लगाए गए यही मीटर चोरी होने लगे हैं।
15 दिन में 50 से अधिक मीटरों को बॉक्स व तार समेत चोरी कर लिया गया। एक मीटर की कीमत करीब 10 हजार रुपये है, ऐसे में अब तक पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के मीटर चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ऊर्जा निगम को नुकसान पहुंच रहा है और स्मार्ट मीटर योजना का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


यहां से चोरी हुए मीटर
बड़ौत प्रथम डिवीजन क्षेत्र में 25, बागपत प्रथम डिवीजन में 13 और बागपत द्वितीय डिवीजन के क्षेत्र खेकड़ा से 12 स्मार्ट मीटर चोरी हुए है। तीनों डिवीजनों में कुल 50 मीटर चोरी हुए हैं।


मीटर के अंदर पुर्जों की बाजार में अच्छी कीमत
बिजली के स्मार्ट मीटर की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। मीटर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड और तांबे के कनेक्शन जैसे महत्वपूर्ण पुर्जे होते हैं, जिनकी बाजार में अच्छी कीमत है, इसलिए इनको चोरी किया जा रहा है।

वर्जन
स्मार्ट मीटर चोरी होने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया है। पत्र के साथ चोरी हुए मीटरों की डिवीजनवार सूची और सीसीटीवी फुटेज से संबंधित साक्ष्य भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

-प्रिंस सिंह, सर्किल प्रभारी पश्चिमांचल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें