फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में सोमवार को नगर के विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि लॉर्ड महावीरा, एससी बोस, दिगंबर जैन बाल सदन, विद्या सागर, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल, आदर्श बाल सदन, दयानंद बाल विद्या मंदिर सहित अन्य कई स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने पेंटिग बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विजेता मेधावियों को पालिका द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोरोना काल में अच्छा काम करने वाले 20 पालिका कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक, सभासद जीत सिंह कश्यप, सभासद नगेंद्र सिंह, अर्बन विशेषज्ञ लोकेश वत्स, सुशील कुमार, पीयूष, निपुण रहा। उधर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की महिलाओं को प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत सराहनीय काम करने पर वंदना गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें