बागपत। स्वच्छता के लिए जिला जेल के मैच को पांच स्टार मिले हैं। खाद्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने टीम की रिपोर्ट के आधार पर रैंक जारी की है।
जिला सहायक एवं खाद्य अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक भोजनालय की ओर से रेटिंग के लिए आवेदन किया जाता है। उसके बाद गठित टीम वहां का निरीक्षण करती है।
जिसके बाद टीम वहां की सर्विस, सफाई, पब्लिक एरिया, दिव्यांग लोगों के लिए सर्विस, अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। विभाग की ओर से एक स्टार से पांच स्टार और पांच स्टार डिलक्स की रेटिंग दी जाती है।
खाद्य विभाग की ओर से जिला जेल के मैस को स्वच्छता के आधार पर पांच स्टार दिए हैं। खाद्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला जेल को पांच स्टार का प्रमाण पत्र जारी किया है।