फोटो संख्या 2बड़ौत,
बिनौली। सेंट आरवी कांवेंट स्कूल की नई शाखा का शुभारंभ हर्षोल्लास से हुआ। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ राजेंद्र विजय महाराज, अरविंद सिंघल चेयरमैन शामली, स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, पेंटिंग, संगीत, नृत्य, कंप्यूटर में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उनका मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, निर्दोष शर्मा, ईशान नागपाल, संदीप कुमार, मोहनवीर उज्ज्वल, मनवीर, रोमी वालिया, नमन जैन, सिद्धार्थ जैन, मिनी नागपाल, रूचि शर्मा, बेबी आर्या, प्रीति तोमर, अंजलि तोमर, दीपा तोमर, दीपा डांगी, विनीता जैन, वंदना बिंदल, शिवानी दीक्षित शामिल रहे।