फोटो संख्या 5
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण की अवधारणा पर आधारित युवा संवाद-इण्डिया कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नागरिक दायित्वों को निभाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका चेयरपर्सन बबीता तोमर, सीओ, प्राचार्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। चेयरपर्सन बबीता तोमर ने कहा कि युवा देश की रीढ़ की हड्डी होता है, उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि किसी देश का भविष्य युवाओं के हौसले और उत्साह पर निर्भर करता है। संचालन कार्यक्रम संयोजिका डा़ गीता रानी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा़ उर्वेन्द्र, सुषमा त्यागी, सोनम जैन, प्रियांजलि, आयुष खोखर, डा़ मुकेश सरोज, डा़ मालती, डा़ सौरभ कुमार, हरीश कुमार, मनोज कुमार, जयवीर सिंह, कुलदीप सिंह शामिल रहे।