फ़ोटो संख्या 9
बड़ौत। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल में इंटर-हाईस्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम घोषित होने पर छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल डायरेक्टर ने बच्चों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर नरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई कर खुशी जताई। जनपद में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले मनीष कुमार 93.17% व लवी कुमारी 91.6%, कृष्टि 90.83%, निकेता शर्मा 90%, वर्षा 88%, आरव राठी 88%, वीर कुमार 83%, विशू 86.5% आदि को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।