खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान निवासी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मोहल्ला विजयनगर में वाल्मीकि चौक पर कचौरी की ठेली लगाता है। आए दिन कुछ युवक कचौरी खाते हैं और रुपये मांगने पर उसके साथ अभद्रता करते हैं। मंगलवार शाम कचौरी के रुपये मांगने पर युवकों ने उसे डंडो से पीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसका सामान भी सड़क पर बिखेर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।