फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
बागपत जिला अस्तपाल में धरना देकर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

बागपत। फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स ने तबादला नीति के विरोध में दूसरे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार के चलते शनिवार को जिला अस्पताल और सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति के विरोध में फार्मासिस्ट और स्टाफ का दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। धरने में पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फार्मासिस्ट के साथ गलत व्यवहार करने की निंदा की गई। उन्होंने शासन से सीएमओ को पद से हटाने की मांग की। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्म ने जीडी मेहता को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जिला अस्पताल में संजीव कुमार शर्मा, जिला संयोजक मुकेश गिरी, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री बृजेश शर्मा, निधि शर्मा, मोहम्मद हारुन, अरुण शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, वीरसेन, केएल भारती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में ओमवीर मलिक, धर्मेंद्र, दिनेश कुमार शामिल रहे। सीएचसी बागपत में मनोज गोपी, सतीश गिरी, विनीता कौशिक, सीएचसी खेकड़ा में धर्मेंद्र कुमार, संजीव सागवान, रविंद्र कुमार, संजय शर्मा, सुंदर यादव, बिनौली में राजीव शर्मा, संजीव तोमर, चंचल त्यागी, पिलाना से प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, छपरौली में वीरेंद्र कुमार, विवेक कुमार और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मेसिस्ट मौजूद रहे। धरने के चलते अस्पतालों में मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीज और तीमारदारों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें