जैन इंटर कॉलेज में पुरस्कृत किए गए मेधावी
बागपत। श्री जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय मतदाता दिवस, विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और गीत प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए गए। ईशिका सोनी, हुमरा जैबा, सोफिया, नेहा, सागर, सलमान और सावन को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। सुरेश चंद, राजेंद्र कुमार, अंजनी गुप्ता, अनीश जैन, अर्चना जैन, अलका शर्मा, रजनी जैन, शालिनी जैन, प्रियंका शर्मा का सहयोग रहा। संचालन सुरेश चंद ने किया।