फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, घरों में दुबके लोग, जले अलाव

विज्ञापन
अलाव का सहारा लेते युवक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी का सितम बढ़ना शुरू
विज्ञापन

न्यूनतम पारा दो और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी का सितम बढ़ना शुरू हो गया। सर्द हवा के कारण न्यूनतम पारे में दो और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम पारा छह डिग्री रहा। ठंड बढ़ने लोग घरों में दुबक गए। कई स्थानों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम होते-होते नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ कम हो गई।
विज्ञापन

कुछ दिन से दिन में धूप और सुबह व शाम को ठंड हो रही थी। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर ठहरा हुआ था। मगर, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। हवा सर्द हो गई है। इसने जहां लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया, वहीं पारा भी लुढ़कने लगा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा आठ डिग्री था। यह शुक्रवार को छह तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सर्दी बढ़ते ही नगर की कोर्ट रोड, होलिका चौक, सिसाना रोड, बड़ौत रोड और सीएचसी में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। सर्दी के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। कोर्ट रोड, ईदगाह रोड व अन्य मुख्य मार्गों के अलावा नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

ऐसे गिरा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
17 दिसंबर 18 6
16 दिसंबर 19 8
15 दिसंबर 21 8
14 दिसंबर 21 8
13 दिसंबर 21 8
12 दिसंबर 21 8
11 दिसंबर 22 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें