फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित जमीन का डाटा तैयार करने में जुटे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में कुछ दिन पूर्व हाईवे निर्माण के लिए सड़क के दोनों ओर 43 जगह की निशानदेही की गई थी। कस्बे की लगभग 250 दुकानें, मकान तथा मंदिर में 15 फीट तक जगह चिह्नित की गई। व्यापार संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ सत्यपाल सिंह से राहत दिलाने का अनुरोध किया था। सांसद डॉ सत्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को डाटा तैयार कर प्रार्थना पत्र के साथ सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलकर राहत दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया था। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के आश्वासन के बाद रविवार को अभिमन्यु गुप्ता, प्रदीप नैन, सुनील अग्रवाल, वीरपाल, मोनू, राजू, अशोक, राजा गोयल, सलमान अली, शोभित त्यागी ने डाटा तैयार किया। सोमवार को व्यापारी तैयार किए गए डाटा को प्रार्थना पत्र के साथ सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें