बड़ौत तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने जाते सिलाना गांव के ग्रामीण।
- फोटो : BARAUT
सिलाना में राशन डीलर के चयन को सौंपा ज्ञापन
बड़ौत। सिलाना गांव में राशन डीलर के रिक्त दुकान के संबंध में प्रधान के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम बड़ौत को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि सिलाना में प्रधान व सचिव की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल उत्तीर्ण अनीता पत्नी विपिन कुमार ने प्रार्थना पत्र और जरूरी कागजात प्रधान के समक्ष प्रस्तुत किए। वहीं, दूसरे पक्ष की सुधा रानी ने प्रार्थना पत्र के साथ केवल एससी एसटी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में डीलर की दुकान अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। बैठक का कोरम पूरा होने व अनीता पत्नी विपिन कुमार के दस्तावेज पूरा होने के नियम के अनुसार दुकान का आवंटन अनीता पत्नी विपिन कुमार के पक्ष में कराए जाने का निर्णय लिया गया। दूसरा पक्ष बार-बार प्रधान और ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों के संबंध में उल्टी सीधी बातें और विज्ञापन अखबार में निकलवा कर तनाव पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार अनीता पत्नी विपिन कुमार को दुकान का आवंटन किया जाए। इस अवसर पर मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार ,अमित, अजीत ,धीरज, विपिन आदि ग्रामवासी मौजूद थे।