बड़ौत। दिंगबर जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को तहसील स्तरीय जल संरक्षण पर भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता का हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन व प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता मेें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एसडीएम ने कहा कि अंधाधुंध जल दोहन से लगातार भूजल स्तर घटता जा रहा है, जो भयंकर है।
प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले समय में पीने लायक पानी भी नहीं बचेगा। प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन ने भी विचार रखे। निर्णायक मंडल में शामिल एसडीएम, योगेश कौशिक, डा. अरविंद त्रिपाठी, कविता चौधरी, सुनीता, अजयराज शर्मा, मनमोहन सिंह, रूचि जैन, निशा चौधरी, टीना रहे।
भाषण प्रतियोगिता मेें आर्य विद्यालय इंटर कॉलेेज तेड़ा की अंशु पंवार प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की कोमल द्वितीय व दिंगबर जैन गर्ल्स हाईस्कूल की फिरदोस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की मेघा शर्मा ने प्रथम, दिंगबर जैन इंटर कॉलेज की अफशा ने द्वितीय, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज की समां परवीन ने तृतीय रही।। विजेता बच्चे श्री यमुना इंटर कॉलेज में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगे। संचालन ललित जैन ने किया। नेहा जैन, रीता, कविता जैन, निशा, नवनीत, डा. नवीन वर्मा, ब्रजपाल, प्रदीप शर्मा, ओमपाल, आकाश जैन, सुधीर, टीना, रीमा, सौरभ, देशपाल, दिनेश रहे।