फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक स्थगित, नई कार्यकारिणी का गठन टला

विज्ञापन
बागपत के जाट भवन में आयोजित बैठक में मंचासीन पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। अग्निपथ योजना को लेकर डीएम और एसपी ने रविवार को पूर्व सैनिकों की बैठक बुलाई। जिससे जाट भवन में पूर्व सैनिक समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चल रही बैठक को स्थगित करना पड़ा। जिससे नई कार्यकारिणी का गठन भी टल गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित जाट भवन में जिला पूर्व सैनिक समिति की नई कार्यकारिणी की गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से पूर्व सैनिक शामिल हुए। एडवोकेट चरण सिंह खोखर सहित अन्य वक्ता संबोधन कर रहे थे, तभी बैठक स्थगित कर दी गई। खोखर ने बताया कि बैठक में जिले के कई ब्लाक प्रमुखों व अध्यक्षों के उपस्थित नहीं होने और अग्निपथ को लेकर डीएम के साथ बैठक होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। अब समिति सदस्यों की सहमति के बाद समय निर्धारित कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान विजय फौजी, पुष्पेंद्र ढाका, सूबे सिंह ढाका, श्रीभगवान, बलवीर सिंह, भीम सिंह, सतबीर सिंह, चौधरी धर्मपाल सिंह अन्य मौजूद रहे।

ागपत के जाट भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें