फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नैथला से गुजरेगी मेरठ-सोनीपत रेलवे लाइन, मीतली में बनेगी स्पोर्ट्स सिटी

Wed, 19 Jun 2024 04:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया। महायोजना में अब बड़ा बदलाव हुआ है। सबसे ज्यादा परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
महायोजना 2031 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत महायोजना 2031 में परिवहन, उद्योगों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें मेरठ-सोनीपत के बीच रेलवे लाइन को शामिल किया गया है, जो बागपत के नैथला से होकर गुजरेगी। वहीं, मीतली में स्पोर्ट्स सिटी बनाने के साथ ही वहां मेडिकल काॅलेज, महावतपुर व टटीरी के पास ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा बस स्टैंड को महायोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इस पर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिली थीं, जिनको तभी सुनवाई के बाद निस्तारण कर कमिश्नर की मुहर लगने के बाद शासन को भेजा गया था। इसके बाद महायोजना में बदलाव शुरू किया गया और अब उसमें बड़ा बदलाव हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया गया है तो औद्योगिक क्षेत्र व व्यावसायिक गतिविधियों को काफी बढ़ाया गया है।

19-30 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति व सुझाव
महायोजना 2031 में जितने बदलाव किए गए हैं। उनपर लोगों से 19 से 30 जून तक सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं, जो प्राधिकरण व सचिव के कार्यालय में जमा कराई जा सकती हैं। उसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में तीन से पांच जुलाई तक आपत्ति व सुझाव देने वालों को खुद पहुंचकर सुनवाई में शामिल होना होगा। आपत्ति व सुझाव का निस्तारण करने के बाद संशोधित महायोजना को शासन को भेजा जाएगा। जिससे उस पर मुहर लग सके।

महायोजना में संशोधन कर शामिल प्रस्ताव
नैथला के समीप से मेरठ-सोनीपत रेलवे लाइन के लिए जमीन का प्रस्ताव
मीतली में मेडिकल काॅलेज और उसके आसपास स्पोर्ट्स सिटी व व्यवसायिक उपयोग के लिए जमीन चिह्नित
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर महावतपुर में बस स्टैंड व ट्रांसपोर्ट नगर और अग्रवाल मंडी टटीरी में बस स्टैंड व ट्रांसपोर्ट नगर
 
विज्ञापन

बागपत में नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र
मवीकलां में दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर के पास भूमि का मिश्रित उपयोग होगा
बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर जवहार मेवला के पास औद्योगिक क्षेत्र
बागपत व खेकड़ा में रिवर फ्रंट के पास पार्क व खेल मैदान
बड़ौत में बाईपास की जगह में थोड़ा बदलाव
बागपत में नैथला की सड़क की चौड़ाई 30 मीटर करना

महायोजना 2031 में काफी बदलाव किया गया है। जिसपर आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं और उनका निस्तारण करने के बाद कमेटी से मंजूर कराकर शासन को भेजी जाएगी। उसपर शासन की कमेटी अंतिम फैसला लेगी। -सुभाष सिंह, सचिव बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें