फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के शूटरों ने बढ़त बनाई

Wed, 31 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली -बागपत
विज्ञापन
बीपी सिंघल शूटिंग रेंज जौहड़ी पर निशाना साधते शूटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी परिसर में चल रही चौधरी चरण सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को मेरठ के निशानेबाजों ने प्रारंभिक दौर के मुकाबलों में स्टीक निशाने लगाकर बढ़त बनाई।
विज्ञापन


  एयर रायफल पीप साइट सब-जूनियर पुरुष वर्ग में अजय तोमर बिनौली 170/200 अंक बनाकर आगे रहे। इसी स्पर्धा के सब-जूनियर पुरुष वर्ग मेें मेरठ के चेतन ने  183/200 अंक प्राप्त कर बढ़त बनाई। जूनियर पुरुष वर्ग में बड़ौत के सुमित तोमर ने 187/200 अंक हासिल किए।

10 मीटर एयर पिस्टल सब-जूनियर पुरुष वर्ग स्पर्धा में अंकित कुमार बिनौली ने 180/200 अंक, जबकि महिला वर्ग में रठौडा की नीशू खोखर ने अग्रता बनाई। इसके अलावा अर्पित तोमर, महिला वर्ग में जौहड़ी की युविका तोमर, मेरठ के अंकुर राणा और महिला वर्ग में मेरठ की दीप्ति सिंह ने बढ़त बनाई। निर्णायक सांई कोच नीतू श्योराण, वाजिद अली, सचिन शर्मा, रूबी कश्यप, डोली, फरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें