ैंट आरवी कान्वेट स्कूल में हरियाली तीज पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में शामिल निर्देशिका चारू जै
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में बृहस्पतिवार को हरियाली तीज पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्कूल की शिक्षिकाओं के अलावा बच्चों के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। मीनल को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने सावन के गीतों पर झूला झूला। इसके बाद रंगोली, मेंहदी, नृत्य, तम्बोला आदि सहित प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें शिक्षिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मीनल को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। सावन के गीतों पर अंताक्षरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें शालू ने बाजी मारी, मेहंदी प्रतियोगिता में उर्वशी विजेता रही। सभी को आकर्षक उपहार भी दिए गए। निदेशिका चारु जैन व अन्य सभी शिक्षिकाओं ने सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।