दहेज के लिए ससुरालियों पर हत्या के प्रयास का आरोप
खेकड़ा। ग्राम मुबारिकपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर महिला की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को ग्राम मुबारिकपुर की रहने वाली एक महिला ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। एक वर्ष पूूर्व उसकी शादी ग्राम मुबारिकपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उस पर मायके से और दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि दहेज में रुपये लाने से मना करने पर पति, सास और नंद ने 27 जुलाई को उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।