फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महायोजना-2031 इसी महीने होगी लागू

Thu, 02 Jan 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 का इंतजार इस महीने खत्म हो जाएगा। इसे महीने के आखिर तक लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए नक्शा भी नया जारी होगा जो बनकर तैयार हो गया है और प्राधिकरण को मिल गया है। अब आयुक्त की बैठक के बाद इसे जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इस पर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। उनका निस्तारण करके कमिश्नर की मुहर लगने के बाद इसे शासन में भेजा गया था। इसके बाद महायोजना में कई बड़े बदलाव करके दोबारा आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे।
निस्तारण करके कई महीने पहले महायोजना में दोबारा बदलाव किया गया। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में उसे मंजूर करके शासन को भेजा गया था। जहां कई महीने से महायोजना अटकी थी और उस पर अक्तूबर को लखनऊ में समिति ने अपनी मुहर लगाई। मगर, इसके नक्शे में चार तकनीकी बिंदुओं में बदलाव के साथ नया नक्शा बनवाने के लिए कहा गया था। जिस पर प्राधिकरण ने तभी कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

वह नक्शा तैयार हो गया है और प्राधिकरण को मिलने की बात कही जा रही है। अब आयुक्त की बैठक होते ही महायोजना को लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नया नक्शा सार्वजनिक किया जाएगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के आखिर में यह पूरी प्रक्रिया हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें