फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन के पहिए में फंसा राजमिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बड़ौत और बावली के बीच ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री नीरज निवासी दाहा की मौत हो गई। उसका शव ट्रेन के पहिए में फंस गया, तभी लोको पायलट ने ट्रेन रोकी। वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव निकाला और फिर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दाहा गांव निवासी सौदान ने बताया कि उसका भतीजा नीरज राजमिस्त्री था। कुछ दिन पहले नीरज ने दिल्ली में भवन निर्माण किया था। चार दिन पहले नीरज भवन निर्माण कार्य के रुपये लेने दिल्ली गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात नीरज का शव बावली और बड़ौत के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिलने की जानकारी मिली। नीरज के वहां जाने और उसकी मौत होने के कारणों का उन्हें पता नहीं चला। उधर, जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि चलती ट्रेन के आगे आने से नीरज की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें