फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में बनेगा शहीद स्मारक और म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अब बड़ौत में मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द कार्य शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत बड़ौत में एक शहीद स्मारक और म्यूजियम बनेगा। शनिवार को बागपत सांसद ने संबंधित जमीन का अवलोकन कर डीएम और राजा सलक्षणपाल समिति के पदाधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पटरी किनारे स्थित ग्राम्य विकास संस्थान की कृषि भूमि पर पहुंचे। संस्थान की करीब 92 बीघा कृषि भूमि है, जिसे ठेके पर देकर राजस्व प्राप्त किया जाता है। इस भूमि पर अब जल्द ही शहीद स्मारक और एक आधुनिक म्यूजियम देखने को मिल सकता है। इस दौरान राजा सलक्षणपाल समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उनसे भी डॉ. सत्यपाल सिंह ने म्यूजियम में किस तरह से और किन दुर्लभ पुरा संपदा को संरक्षित किया जाएगा, जानकारी प्राप्त की।
यहां जो शहीद स्मारक बनेगा, उसमें बाबा शाहमल, राजा सलक्षणपाल की सुंदर प्रतिमाओं को भी जगह मिलेगी। इसके अलावा यहां पर जनपद के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, जवानों के नाम भी अंकित होंगे। सांसद का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। अभी जमीन का चयन किया जा रहा है। जैसे ही जमीन का चयन सुनिश्चित होगा, कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान डीएम राजकमल यादव, डॉ महकसिंह, डॉ अशोक, डॉ यशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें