फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत की टीम ने मुरादाबाद की टीम को हराया

विज्ञापन
बागपत : बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय सीबीएसई कलस्टर 19वीं बास्केटब? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कलस्टर 19वीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। एक मुकाबले में बड़ौत की टीम ने मुरादाबाद की टीम को एकतरफा मुकाबले में 33-06 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

चौथे दिन आयोजित मैच का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पहला मुकाबला वसुंधरा की टीम का उत्तराखंड से हुआ। जिसमें वसुंधरा की टीम 41-27 से विजयी रही।
दूसरा मुकाबला इंदिरापुरम की टीम ने गाजियाबाद को 30-11 से, तीसरा मुकाबला बुलंदशहर की टीम ने ग्रेटर नोएडा की टीम को 20-02 से, चौथा मुकाबला से बड़ौत की टीम ने मुरादाबाद को एकतरफा मुकाबले में 33-06 से हराया। पांचवें मुकाबले में नोएडा की टीम ने मेरठ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20 से हराया। छठे मैच में गाजियाबाद की टीम ने मेरठ की टीम को 30-22 से हराया।
विज्ञापन

सातवें मुकाबले में गाजियाबाद की टीम मुजफ्फरनगर की टीम को 16-02 से हराकर विजयी रही। आठवें मुकाबले में बुलंदशहर की टीम ने नोएडा की टीम को 20-11 के अंतरों से हराया। इसके अलावा हुए अन्य मुकाबलों में मेरठ की टीम ने दादरी की टीम को 39-15, उत्तराखंड की टीम ने बुलंदशहर की टीम को 24-17, आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम ने मेरठ पब्लिक स्कूल को 25-09, देहरादून की टीम ने नोएडा के रामाज्ञा स्कूल की टीम को 22-11 से हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम को चीफ प्रेक्षक कैब्रिज मृत्युंजय देहरादून, आदित्य, कृष्ण त्रिवेदी, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने सम्मानित किया।

बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में बॉल को पकड़ने का प्रयास करते खिलाड़ी- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें