फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का मुकदमा

Sat, 10 Aug 2024 06:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला(बागपत)। किशनपुर गांव में विवाहिता आरती का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहां पहुंचे मृतका के मायके वालों ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाकर पति राहुल समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

रुड़की के ब्रह्मपुर में रहने वाले विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी आरती (20) की शादी नौ महीने पहले किशनपुर गांव के राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरती के साथ मारपीट की जाने लगी। उन्होंने आरती के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने।
आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार रात आरती की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी पति राहुल, नन्द, नन्दोई और चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें आरोपी पति राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें