फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लेखपाल पर दूसरी पत्नी का अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 06:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। बड़ौत की एक काॅलोनी में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर लेखपाल पर पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी करने और हथियार दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। महिला ने लेखपाल पति पर तीसरी शादी तय करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी हाथी करौदा जिला शामली निवासी के साथ हुई थी। जो बिजनौर जिले में नगीना में लेखपाल के पद पर तैनात है और वर्तमान में बड़ौत की आवास विकास काॅलोनी बड़ौत में रह रहा है। आरोप लगाया कि उसका पति अवैध हथियार रखता है, जिसे दिखाकर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर यातनाए दी गई। अब उसका पति तीसरी शादी करने की तैयारी में है। इसके बारे में परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें