फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चोरों ने दुकान खंगाली, दस लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
अमीनगर सराय मोड़ स्थित थाने के पास शटर का टूटा हुआ ताला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाने के पास ही चोरों ने दुकान से करीब दस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद से चौकीदार भी लापता है, जिसके अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौसपुर गांव के रहने वाले शहजाद ने बताया कि पिछले दस साल से अमीनगर सराय मोड़ पर शॉकर रिपेयरिंग की दुकान करता है। बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया था। शुक्रवार सुबह दुकान पर आया तो शटर टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर से सारा सामान चोरी मिला।
शहजाद ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से करीब दस लाख रुपये के शॉकर, जैक, मशीनें व अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए। बिलौचपुरा गांव का रहने वाला इरफान दुकानों पर चौकीदार था, लेकिन वह भी घटना के बाद से लापता है। उधर कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, बिनौली थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती घर से 80 हजार की नकदी और कीमती सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई है। युवती के भाई ने थाने पर तीन महिलाओं सहित चार पर अपनी बहन को बहला फुसलाकर किसी लड़के के साथ भेज देना का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है
----
दुकानदार बोले, थाने से 100 मीटर दूर भी सुरक्षित नहीं दुकानें
सिंघावली अहीर थाने से चंद कदमों की दूरी पर भी दुकानें सुरक्षित नहीं है। जहां पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। दुकानदारों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की। मौके पर दीपक, नसीम, समीम, शाहरुख, प्रदीप, नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें