फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामा खाप चौधरी सहित कई पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम बिना अनुमति के रोड शो निकालने और हुड़दंग मचाने का आरोप
विज्ञापन

आरोपियों में गांव फखरपुर के प्रधान पति सहित एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर में सोमवार की देर शाम बिना अनुमति के रोड शो निकालने और हुड़दंग मचाने के आरोप में धामा खाप चौधरी सहित एक राजनीतिक दल के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में महामारी अधिनियम और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में गांव फखरपुर के प्रधान पति सहित पांच को नामजद और बीस को अज्ञात दर्शाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम बिना अनुमति के खेकड़ा नगर में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता रोड शो निकाल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि कार्यकर्ताआें ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें वहां से हटाया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल भी हुआ था। कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोतवाली में महामारी अधिनियम और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला निवासी धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह, फखरपुर गांव के प्रधान पति दिनेश तेवतिया, फखरपुर गांव के ही बहादुर, अल्लू और सीनू को नामजद और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कराने में जुटी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें