पिलाना ब्लॉक का निरीक्षण करते सीडीओ एमएल व्यास
बागपत। पिलाना बीडीओ समेत कई अधिकारी कार्यालय खुलने के पचास मिनट बाद भी नहीं पहुंचे। जबकि उनसे पहले सीडीओ वहां निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां उनको अधिकारी गायब मिले। उन्होंने बीडीओ समेत अन्य सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सीडीओ एमएल व्यास मंगलवार की सुबह 10:50 बजे पिलाना ब्लाॅक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां बीडीओ पिलाना सोनिका चौधरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राशिद अली, ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार अनुपस्थित मिले, जबकि अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। बीडीओ समेत तीन अधिकारियों के बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और बीडीओ पिलाना समेत तीनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पांच दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। इससे पूर्व जिला उद्यान विभाग कार्यालय के निरीक्षण में जिला उद्यान अधिकारी विभागीय कार्य से लखनऊ गए हुए मिले, जबकि अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले।