खेकड़ा के सुभानपुर में छापामार मारकर कार्रवाई करते अधिकारी
बागपत। खेकड़ा के सुभानपुर यमुना खादर में मानक से अधिक खनन मिलने पर जिलाधिकारी के कार्रवाई कराने से हडक़ंप मच गया है। इस मामले में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अफसरों की संलिप्तता की जांच कराने की बात कही है। अगर उसमें कोई दोषी मिलता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी जगह अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी जगह अवैध रूप से खनन होते हुए मिला तो खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिसको टेंडर के माध्यम से खनन पट्टे आवंटित हुए हैं। वह खनन अनुज्ञा पत्र के अनुसार नियम व शर्तों का पालन करते हुए खनन करेंगे। वह भी नियम व शर्तों का उल्लंघन करते हैं तो उनको चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जगहों पर खनन किया जा रहा था, उनकी जांच कराई जाएगी। जिससे वहां देखा जाए कि मानक से ज्यादा कितना खनन किया गया है। उन पर उसी आधार पर जुर्माना भी लगवाया जाएगा। क्योंकि इस तरह से मानक से ज्यादा खनन करके सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है।