फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी के मकान में कई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलामुखी के मकान में कई लाख की चोरी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर की गुराना रोड गली नंबर छह में एक मंगलामुखी के मकान में एक युवक ने नगदी समेत कई लाख रुपये के जेवरात चोरी किए। इसकी सूचना के बाद मंगलामुखियों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित मंगलामुखी गुरू गुल्लू नगर की गुराना रोड गली नंबर छह में अन्य मंगलामुखियों के साथ किराये पर मकान लेकर रह रहा है। सोमवार को सभी घर से नगर व देहात क्षेत्र मेें काम पर गए हुए थे। इस दौरान उसी मकान में रहने वाले एक अन्य युवक चुपके से उनके बाद पड़ोसियों के मकान पर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर घुस गया और वहां पर रखी तकरीबन छह लाख की नगदी और चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। काम से जब मंगलामुखी लौटे तो मकान में रखी अलमारी का ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा मिला। इसके बाद मंगलामुखियों ने कोतवाली में प्रदर्शन आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल ने बताया मंगलामुखी से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें