बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कंप्यूटर टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से कक्षा नौ तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के हर्षित जैन, डायरेक्टर संजय जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। सीनियर वर्ग में कक्षा आठ की मानवी ने प्रथम, कक्षा नौ से पारुल ने द्वितीय व कक्षा आठ के दीपेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा सात से अक्षित ने प्रथम, रूपेश ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को शुक्रवार को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मोनिका, आरती, दिव्या, प्रवीण, आशीष, मानसी, उपेंद्र का योगदान रहा।