वहीं, पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद मृतका के भाई मनीष और उसकी पत्नी शिखा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें सिसाना गांव का पवन फरार चल रहा था। जिसमें सिसाना गांव में श्मशान घाट के समीप मंगलवार शाम पुलिस की फरार हत्यारोपी पवन के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से पवन घायल हो गया।
इसके बाद पुलिस ने घायल हत्यारोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में फिर जिला अस्पताल में उपचार कराया। बताया कि मुठभेड़ भी उसी जगह हुई, जहां पर शव जलाया गया था।
जहां शव मिला, वहां क्या करने पहुंचा हत्यारोपी
जिस हत्यारोपी की तलाश में पुलिस कई दिन से दबिश दे रही थी, वह सिसाना में श्मशान घाट के पास ही मिल गया। अब लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि घटना के कई दिन बाद हत्यारोपी आखिर घटनास्थल पर क्या करने पहुंचा था।