बागपत। कोतवाली पुलिस ने काठा गांव में एक युवक को गोली मारने के आरोपी को अहेड़ा फाटक से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
एसएसआई सत्येंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि 12 मई को मनीष को घर से बुलाकर फायरिंग कर दी थी। उसके सिर में गोली लगी थी। हमलावरों में शामिल सौरव पुत्र बेगराज निवासी महरमपुर को रविवार सुबह अहेड़ा फाटक से घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मनीष की पत्नी प्रियंका ने 12 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी युवक ने बताया कि मनीष ने एक साल पूर्व उसके पिता बेगराज की हत्या कर दी थी। उसका बदला लेने के लिए काठा में साथी युवकों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें मनीष के सिर एक गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने उसके सिर से गोली निकाली थी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।