फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आम का बोर समय से पहले निकला, पैदावार होगी प्रभावित

विज्ञापन
रटौल में समय से पहले आया आम के पेड़ पर बौर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रटौल। आम की बोर समय से पहले निकलने के कारण बागवानों की चिंता बढ़ गई है। जिससे पैदावार प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ गया है। जिसको लेकर बागवान बचाव के तरीके तलाशने और कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर सलाह लेने में जुट गए है।
विज्ञापन

बागवानों ने बताया कि रटौल का आम देश-विदेश में प्रसिद्ध है और सीजन में उसकी डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। साथ ही मंत्री से लेकर अभिनेता भी रटौल आकर आम का स्वाद चखते है। जिसके चलते क्षेत्र में आम की काफी अच्छी पैदावार की जाती है। उन्होंने बताया कि आम का बोर निकलने का सही समय फरवरी माह होता है, जिससे पैदावार अच्छी होती है और बागवानों को काफी मुनाफा हो जाता है। लेकिन इस बार दिसंबर माह में आम के पेड़ पर बोर निकल गया है। जिसके खराब होने का खतरा ज्यादा है और इससे पैदावार प्रभावित होने का भी खतरा बन गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने रटौल आकर चखा था आम का स्वाद
बागवानों ने बताया कि रटौल का आम काफी स्वादिष्ट है। जिसका स्वाद चखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी रटौल पहुंचे थे।
पाला पड़ते ही जल जाएगा बोर
आम बागानों में बोर आने का सही समय फरवरी माह माना जाता है, लेकिन पहले निकलने वाला बोर पाला पड़ते ही जल जाता है। जिससे दोबारा बोर आने में काफी समय लग जाएगा और पैदावार का समय भी निकल जाता है। - हबीब खान, बागवान।
विज्ञापन

कम होगी पैदावार
वातावरण के बदलाव के चलते आम बागानों में समय से पहले बोर आना चिंता का विषय है। लगातार बढ़ रहा प्रदूषण इसका कारण है। समय से पहले बोर निकलने से पैदावार घट जाती है। जिसका समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। - उमर फरीदी, बागवान।
वर्जन-
मौसम में असमय परिवर्तन के कारण बागानों में दिसंबर में आम का बोर आ जाता है। जिससे किसानों को चिंतित होने की जरूरी नहीं है। फरवरी माह में मौसम के अनुरूप सही बोर आने का अनुमान है। जिसके लिए उपयुक्त प्रयास किये जाएंगे। - शिवम सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें