फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठंड से हर कोई बेहाल, चार डिग्री तापमान

विज्ञापन
बागपत में सर्द हवा के बीच हाईवे से गुजरते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले में ठंड ने हर किसी को बेहाल कर दिया है और तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहर के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। ऐसे में सर्दी से जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है और लोग रविवार को छुट्टी के दिन घरों से कम बाहर निकले। जिससे बाजार पर इसका काफी असर दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से लगातार घना कोहरा आफत बना रहा। दो दिन से कोहरे से राहत मिली है, लेकिन इसके बाद भी ठंड बढ़ने से हर किसी की हालत खराब हो रही है। शनिवार शाम को शीतलहर चलनी शुरू हो गई और आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे ठिठुरन बढ़ गई और रविवार सुबह को घटा छाई रही। इस कारण ही लोग ठंड से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले।
दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूरज दिखाई दिया। उसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। इस तरह बाजारों में रविवार को छुट्टी होने के बाद भी लोग कम पहुंचे। नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। नगर में कोर्ट रोड, सोनीपत बस स्टैंड, बड़ा बाजार और गांधी बाजार, तहसील, पुराना कस्बा में कई स्थानों पर अलाव जलाए गए।
विज्ञापन

अभी कई दिन तापमान कम रहेगा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यहां रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी कई दिन इस तरह की ठंड रहेगी। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव रखना चाहिए, जिससे वह बीमारियों की चपेट में आने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें