बड़ौत। चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट छपरौली रोड पर रविवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के मंडल टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभांरभ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में लुहारी गांव के बच्चों ने मंडल में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। बताया कि हाईस्कूल में गांव के अर्जुन चौधरी ने प्रथम, दिव्यांशी और दिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया है। वहीं, कक्षा 12 में शगुन ने भी जनपद में छठा स्थान पाकर गांव का नाम रोशन किया। कार्यक्रम सफल बनाने में कॉलेज निदेशक एवं वरिष्ठ रालोद नेता डॉ. संजीव आर्य, चंद्रपाल सिंह हवलदार, अजीत लुहारी, सुखपाल सिंह, विकास कुमार, विजेंद्र सिंह, कुलतार सिंह, सुधीर सिंह, कुलदीप दांगी, दीपक दांगी, विशाल तोमर, भीम सिंह, अमर सिंह, मोंटी दांगी का योगदान रहा।