फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षक आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खैला गांव के हजारीलाल मेेमोरियल इंटर काॅलेज के शिक्षकों ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने, फर्जी तरीके से विद्यार्थियों को पास करने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रबंधक ने शिक्षकों के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर व अभद्रता करने के आरोप लगाकर डीआईओएस से शिकायत की।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना था कि उनके विरोध करने पर उत्पीड़न किया जाता है। शिक्षकों का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्हें अवकाश तक नहीं दिया जाता और विद्यार्थियों की फीस की धनराशि बाहरी व्यक्ति को दिलवाई जा रही है। उन्होंने समय से वेतन नहीं देने, शिक्षकों से अवैध वसूली करने, छात्र-छात्राओं की आधी अधूरी परीक्षा कराकर पास करने, पढ़ाई के समय शिक्षकों को कार्यालय में बैठाने, झूठे मामले मेें जेल भिजवाने की धमकी देने, छात्र-छात्राओं की संख्या गलत दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुकेश शर्मा, बिजेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।


प्रबंधक ने डीआईओएस से की शिक्षकों की शिकायत
प्रबंधक रविंद्र सिंह भाटी ने बताया कि एक शिक्षक कई दिन से स्कूल नहीं आ रहा था। शुक्रवार को शिक्षक आया तो उसने फर्जी तरीके से हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दिए। जब प्रधानाचार्य ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गई और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर डीएम से फर्जी शिकायत की। इस मामले से डीआईओएस को ज्ञापन देकर अवगत कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें