फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बहन के घर आए व्यक्ति की बाथरूम में गिरने से मौत

Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मिलली गांव में बहन के यहां आए गाजियाबाद जिले के कनकपुर गांव के व्यक्ति की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। जिसे जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। व्यक्ति की मौत होने के बाद परिवार वाले शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के कनकपुर गांव का रहने वाला धर्मेंद्र (40) शुक्रवार को बागपत के मितली गांव में अपनी बहन के घर आया था। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे धर्मेंद्र बाथरूम में चला गया। जहां अचानक फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया। पता चलने पर परिवार वाले धर्मेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डाॅ. गौरव पंवार ने जांच के बाद धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को लेकर कनकपुर जनपद गाजियाबाद लेकर चले गए। मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हृदयगति रुकने से मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें