फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति के मार्ग पर चलकर जीवन बनाएं सफल : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 11केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ। श्रद्धालुओें ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।

इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि कर विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्मसभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने कहा कि मनुष्य को भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए, जो मनुष्य भक्ति के मार्ग पर चलकर भगवान की पूजा करते हैं, वे जीवन में कभी असफल नहीं होते। सभी को भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। भगवान की भक्ति करने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, मोहित जैन, विकास जैन, महेश जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें