छपरौली के आदर्श नंगला में विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि
- फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। आदर्श नंगला गांव में बुधवार को स्वर्गीय सुरेशपाल की स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें दिल्ली की टीम ने 3-1 से प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीता। शामली का सरोहा क्लब दूसरे और दिल्ली पुलिस की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेता बनी दिल्ली की टीम को 11 हजार नकद, ट्राफी, दूसरे स्थान पर रही शामली की की टीम को सात हजार एक सौ रुपये, ट्रॉफी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दिल्ली पुलिस की टीम को पांच हजार एक सौ रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
मौके पर ग्राम प्रधान राहुल मान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनमोल, अमित, गौरव, अजय ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुरेंद्र, सुदेश, सत्येंद्र, दिनेश, अमरपाल, विपिन, विवेक, प्रताप, इलियास, अब्दुल रहमान मौजूद रहे।