फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें वैश्विक वैज्ञानिक कैसे बने विषय पर कॉलेज के पुरातन छात्र व अब्दुल्लाह यूनिवर्सिटी के सीनियर साइंटिस्ट ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य बनाएं और कड़ी मेहनत करने की अपील की।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा व वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वैज्ञानिक डॉ. रामकरण ने छात्र-छात्राओं को भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने का व्याख्यान दिया और बताया कि जो आज के तकनीकी युग में सबसे अधिक आवश्यकता है वह लगन और मेहनत की है और सब काम उसके बाद आते हैं।
आइक्यूएसी संयोजक डॉ. प्रताप चौधरी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक वनस्पति विभाग के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार शर्मा एवं बायो इंफॉर्माटिकस विभाग के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने संचालन किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेधावियों को सम्मानित किया। मौके पर डॉ. श्याम किशोर, डॉ. अमर पाल सिंह, डॉ. उमेंद्र कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. तारकेश्वर नाथ तिवारी, अमित कुमार, डॉ. मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें