अदा करना होगा दस प्रतिशत शुल्क
किसी भी सेवा का लाभ घर बैठे प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य सेवा प्रदाता संस्थाओं द्वारा अतिरिक्त दस प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही सेवा प्रदाता संस्था को भी पंजीकरण के समय कुछ धनराशि जमानत के रूप में जमा करनी होगी। इसमें प्रति वर्ष 20 लाख से अधिक टर्नओवर वाली फर्म को दस हजार, 20 से 10 लाख के बीच टर्नओवर वाली फर्म को पांच हजार व दस हजार से कम टर्नओवर वाली फर्म को दो हजार रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी होगी।
16 कैटेगरी में उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाएं
उपभोक्ताओं को इलैक्ट्रीशियन, डॉक्टर ऑन कॉल, आरओ सर्विस एंड रिपेयर, आईटी हार्डवेयर एंड सर्विसेज, मैनपॉवर सर्विसेज, पेंटर, प्लंबर, सैलून, टेलर सर्विस, सोलर मेंटिनेंस समेत 16 मुख्य कैटेगरी व 108 सब कैटेगरी में सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
बेहद लाभदायक रहेगी योजना
सेवायोजन अधिकारी पारूल का कहना है कि सेवामित्र योजना शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही, उपभोक्ताओं को भी घर बैठे विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। योजना के प्रसार-प्रचार का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।