विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आज से शुरू होगा
1 से 15 तक दस्तक अभियान के तहत 130 टीमें करेंगी जागरूक
बड़ौत। कोरोना वायरस के साथ ही अब डेंगू और मलेरिया से बचाव करना भी जरूरी है। मौसम बदलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावना बढ़ चुकी है। इससे बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दस्तक कार्यक्रम में 15 दिन आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संचारी रोग से बचाव के प्रति जनता को जागरूक करेंगी। टीम कोविड-19 के साथ मलेरिया, डेंगू रोगों के बारे में जानकारी देंगी। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। वहीं अभियान के तहत पूरे लोगों को स्वच्छता के साथ घर या आस पास जलभराव न होने के लिए जागरूक करेंगी। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने दी।