खेकड़ा। नगर निवासी व्यापारी मुकेश गुप्ता चार दिन से बुखार से ग्रसित थे। परिजन उनका इलाज नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां करा रहे थे। मंगलवार की रात्रि में बुखार के चलते उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बुखार के कारण ही रात्रि में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इससे उनकी मौत हुई है। बुधवार की सुबह बगैर किसी जांच के परिजनों ने मृतक व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। व्यापारी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। कहा कि यदि व्यापारी की मौत बुखार से हुई है तो उनके परिजनों के कोरोना जांच के लिए सैंपल कराए जाएंगे।