बागपत/बड़ौत। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी।
बागपत नगर के ठाकुरद्वार, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर, महिला थाने के पास शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ लगी रही। बागेश्वर मंदिर और भजन विहार के शिव मंदिर में कथा सुनाई गई। शालिग्राम मंदिर में भी श्रद्धालु ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उधर, बड़ौत नगर व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का व्रत रखा। पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया भक्तों की भीड़ बढ़ती रही। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर दूध, मक्खन, दही, बेलपत्र, भांग आदि चढ़ाकर मन्नत मांगी। खीर का भंडार भी लगाया गया।