फोटो नंबर 09केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। हसनपुर मंसूरी गांव के सीडीएस पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर 51 दीप प्रज्ज्वलित किए।
महाराणा प्रताप की जयंती पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर 51 दीप प्रज्ज्वलित किए। वक्ताओं ने कहा कि मुगलों से लोहा लेने वाले महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के अमर योद्धा है। इस दौरान प्रियंका आर्या, एडवोकेट पूजा शर्मा, प्रधानाचार्य संत कुमार, विजेता सैनी, ईश्वर चैधरी, सागर गर्ग, सूर्यराज, अनमोल, मुन्नी जैन, प्रीति, स्नेहा, वंशिका, कनिष्का, उर्वशी, मंजू आदि मौजूद रहे।