नोट: महाराणा प्रताप की जयंती वाली खबर के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। जिला बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर और महामंत्री संदीप ठाकुर ने महाराणा प्रताप के विचारों को जीवन में उतारने की अपील की। इस मौके पर अतुल प्रशांत त्यागी, देवेंद्र आर्य, राजकुमार त्यागी, संजय, सौदान राठी समेत अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा छपरौली के आर्य व्यायामशाला अखाड़े में महाराणा प्रताप की 489वीं जयंती के अवसर पर पहलवानों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युद्ध में अपनी वीरता का कौशल दिखाया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह तुगाना, कोच धर्मेंद्र पहलवान, बबलू, राजेश हरवीर, देवेंद्र, प्रमोद मौजूद रहे।