फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पाबला के मंदिर में महंत को पीटा, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 26 Jan 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव के मंदिर में घुसकर महंत के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के साथ आरोपियों के परिजन उलझ गए।
विज्ञापन

पाबला गांव के वैद्यनाथ मंदिर में रहने वाले महंत गजानंद गिरी पुत्र महंत रमन गिरि महाराज ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात वह मंदिर के कमरे में भजन कर रहा था। तभी गांव के ही चार लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए और उन्हें बचाया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के साथ आरोपियों के परिजनों की नोकझोंक हुई। जिसमें पुलिस ने महंत की तहरीर के आधार पर सतीश, निक्की, गोला व सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें