फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रदर्शनी से जिले के घरेलू उत्पादों को मिलेगी पहचान

Thu, 26 Jan 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नाबार्ड की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम राज कमल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किसान उत्पादक संगठनों के उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार मिलेगा। जिससे स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठनों को पहचान मिलेगी। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में प्रतिभागियों के उत्पादों का निरीक्षण किया उच्च स्तर की लोकप्रियता करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने नाबार्ड पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी जिले के घरेलू उद्योग एवं कृषक उत्पादक संघों के लिए उपयोगी साबित होगी।
प्रदर्शनी में सीडीओ मोती लाल व्यास, एनआरएलएम उपायुक्त बृजभूषण सिंह व नाबार्ड के उप महाप्रबंधक शोमीर पुरी ने प्रदर्शनी में भाग ले रही महिलाओं व संगठन के लोगों को उत्पादों की बिक्री कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें