फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी किए आभूषण और नकदी के साथ महंत गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर नांगल के गोरखनाथ आश्रम स्थित दुर्गा मंदिर में 19 मार्च को हुई थी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भगवानपुर नांगल के गोरखनाथ आश्रम स्थित दुर्गा मंदिर से सोने चांदी के आभूषण व दस हजार की नकदी चोरी कर फरार हुए महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मंदिर से चोरी किए गए जेवरात और छह हजार 75 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह ने बताया कि आश्रम में रह रहे महंत अर्जुन नाथ के पास 19 मार्च को महंत पहाड़ी नाथ उर्फ प्रमोद आश्रम में रुका था। वह पहाड़ी नाथ उर्फ प्रमोद को आश्रम में छोड़कर मुजफ्फरनगर एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। मंगलवार शाम को जब वह लौटकर आए तो आश्रम के दुर्गा मंदिर से देवी के सोने का टीका, कानो की बाली, चांदी के 11 छत्र, आठ नग, तीन जोड़ी चुकटी, दो नेकलेस, गले का सेट और दान पात्र से दस हजार की नकदी गायब मिली। महंत अर्जुन नाथ ने महंत पहाड़ी नाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार को नांगल गेट से एक महंत पहाड़ीनाथ उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके थैले से मंदिर से चोरी किए गए जेवरात और 6 हजार 75 रुपये की नकदी मिली। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें