अग्रवाल मंडी टटीरी। अमर उजाला फाउंडेशन, रेडक्रास समिति और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के 62 लोगों ने पंजीकरण कराया और ब्लड बैंक की आवश्यकता के अनुसार 30 महादानियों ने रक्तदान किया। 32 लोगों को भविष्य के रक्तदाता के तौर पर पंजीकृत किया।
नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, लायंस क्लब की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता और जिला ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने संयुक्त रुप से अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है। डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि ब्लड बैंक की आवश्यकता के हिसाब से 30 यूनिट रक्त लिया गया है। कैंप मेें जो भी लोग पहुंचे हैं, उन्हें भविष्य के रक्तदाता के तौर पर पंजीकृत कर लिया गया है। इसके आयोजन में लायन पंकज गुप्ता, दीपक शर्मा डौला, रवि देशवाल, गौरव भारद्वाज, मास्टर प्रताप सैडभर, दीपक गोयल, डॉ. रामलाल, अशोक कुमार, प्रदीप नैन, आशुतोष मित्तल, अंकित जिंदल, मनोज मित्तल, अंकित ठाकुर, दीपक ठाकुर, निकुल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
इनसेट
गौरव भारद्वाज ने 23वीं बार किया रक्तदान
अग्रवाल मंडी टटीरी। कैंप में पहुंचे सैड़भर गांव निवासी गौरव भारद्वाज ने 23वीं बार रक्तदान किया। इस दौरान मदन मोहन सिंघल, मनीष सिंघल, पंडित भोलू शर्मा ने सातवीं बार रक्तदान किया। मोनू पहलवान ने दसवीं बार, राजकिशोर गोयल ने 30वीं बार रक्तदान किया।
जिंदल फैमिली ने किया ब्लड डोनेट
अग्रवाल मंडी टटीरी। कसबा निवासी संजय जिंदल ने अपने बेटों विभोर जिंदल और वरुण जिंदल ने एक साथ रक्तदान किया। इनके अलावा कस्बे के दो सगे भाई विकास मानव व नितिन मानव ने रक्तदान किया। दोनों शिक्षक हैं।
इन्होंने किया रक्तदान
अग्रवाल मंडी टटीरी। रक्तदान शिविर के आयोजन में नितिन कुमार मानव, सविता, शुभांशु जैन, सचिन शर्मा, अमित कुमार, दीपक सिंह मानव, दीपक कुमार, अंकित ठाकुर, निकुल कुमार, मदन मोहन, अमित कुमार, आकाशदीप, परमवीर, संजय कुमार, प्रवीण चौधरी, विभोर जिंदल, दीपक शर्मा, टीनू, सौरभ कुमार, मोनू पहलवान, वशु जैन, गौरव भारद्वाज, रवि देशवाल, जितेंद्र कुमार, संदेश चौहान, वरूण जिंदल, मनीष सिंघल, विकास कुमार मानव, प्रताप सिंह और राज किशोर जिंदल आदि मौजूद रहे।
इनका रहा सहयोग
अग्रवाल मंडी टटीरी। रक्तदान शिविर के आयोजन में हिंदू जागरण मंच के दीपक सिंह मानव और अंकित ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा जय भारत माता ट्रस्ट की अध्यक्ष शबनम त्यागी ने भी सक्रिय रुप से हिस्सा लिया।